न्युयॉर्क में ऋषि कपूर से मिलने पहुंचे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

न्युयॉर्क में ऋषि कपूर से मिलने पहुंचे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

न्युयॉर्क में ऋषि कपूर से मिलने पहुंचे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

इन दिनों मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रहे हैं। इसी दौरान अर्जुन और मलाइका दोनों ही ऋषि कपूर से मिलने गए थे।

ऋषि कपूर ने इसकी जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। फोटो शेयर करते हुए ऋषि ने लिखा, "मलाइका और अर्जुन आने के लिए शुक्रिया। आशा करता हूं कि आपने रॉकेटमेन देखी होगी, और रेड फार्म पर लंच भी किया होगा।"

वही नीतू कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया पर अर्जुन और मलाइका के साथ एक फोटो शेयर किया। फोटो शेयर करते हुए नीतू ने लिखा, "हमारे घर का बच्चा अर्जुन और प्यारी मलाइका के साथ शाम को मस्ती की।"

शेयर किए गए इस फोटो में ऋषि कपूर अर्जुन और मलाइका का हाथ पकड़े हुए बैठे हैं।

अर्जुन और मलाइका अपने रिश्ते का ऑफीशियल अनाउंसमेंट कर चुके हैं। अर्जुन, मलाइका के साथ न्युयॉर्क में अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने गए थे, तभी से दोनों न्युयॉर्क में छुट्टियां मना रहे हैं।

फिलहाल ऋषि कपूर की बात करें तो, वे जल्द ही फिल्म "झूठा कही का" में नजर आने वाले है। अभी हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। फ़िल्म की शूटिंग ऋषि कपूर ने अमेरिका में इलाज के लिए जाने से पहले की कर ली थी। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है।

Leave a Comment

OPEN IN APP