फिल्म 83 से रणवीर सिंह का पहला लुक सामने आया

फिल्म 83 से रणवीर सिंह का पहला लुक सामने आया

फिल्म 83 से रणवीर सिंह का पहला लुक सामने आया

अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने 34वें जन्मदिन पर अपनी अपकमिंग फिल्म '83' से एक नया लुक शेयर कर, अपने फैस को एक बड़ा तोहफा दिया है। शेयर की हुई फोटो में रणवीर सिंह हूबहू कपिल देव की तरह लग रहे हैं। यह फिल्म साल 1983 में हुए वर्ल्ड कप पर आधारित है । इसमें रणवीर, कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं ।

रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने पहले लुक को शेयर किया। लुक को शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा, "मेरे खास दिन पर प्रेजेंट करता हूं हरियाणा का तूफान कपिल देव।"

इस लुक में रणवीर सफेद जर्सी पहने हुए हैं और बॉल घुमाते हुए नजर आ रहे है ।

रणवीर सिंह के फैंस और दोस्त, उनके इस लुक को बेहद पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही सभी उन्हें जन्मदिन की बधाइयाँ भी दे रहे हैं।

साल 1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्डकप में भारत ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। फिल्म के लिए रणवीर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। कपिल देव ने खुद रणवीर को क्रिकेट की ट्रेनिंग दी है। उन्होंने कपिल देव की तरह लगने के लिए उनके साथ वक्त बिताया है।

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी फिल्म में नजर आने वाली है। दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी देव की भूमिका निभाएंगी।

फिल्म की शूटिंग इस समय स्कॉटलैंड में की जा रही है।फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान हैं। रणवीर सिंह की 83 हिंदी, तमिल और तेलुगु लैग्वेज में रिलीज की जाएगी। फिल्म को मधु मंटेना प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी।

Leave a Comment

OPEN IN APP