रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी पर प्रियंका चोपड़ा बोली “रन्नो हीरो बन गया”

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी पर प्रियंका चोपड़ा बोली “रन्नो हीरो बन गया”

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी पर प्रियंका चोपड़ा बोली “रन्नो हीरो बन गया”

एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को बधाई देने वालो की आज कमी नहीं हैं, लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने कुछ खास ही अंदाज में अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए लिखा, “रन्नो (रणवीर) तो हीरो बन गया”.

एक्टर्स दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने आखिरकार अपनी शादी की तारीख का ऐलान कर दिया. अगले महीने की 14 और 15 नवंबर 2018 को दोनों एक दूसरे के साथ सात फेरे लेंगे. दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी की अनाउंसमेंट की जिसके बाद उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है.

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज जैसे आलिया भट्ट, करण जौहर, सोनाक्षी सिन्हा, ऐशा गुप्ता समेत बहुत सारे लोगो ने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की खबर सुन उन्हें ढ़ेर सारा प्यार और बेस्ट विशेज देनी शुरु कर दी.

ऐसे में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, जिन्होंने हाल ही में इंटरनैशनल सिंगर निक जोनास से सगाई की, दोनों के लिए खूबसूरत मैसेज दिया.

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट करते हुए लिखा- पिया की आएगी बारात तो दूसरे मैसेज में उन्होंने लिखा- बधाई हो, तु हीरो बन गया रन्नो(रणवीर सिंह).

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने फिलहाल अपनी शादी की तारीख की घोषणा की है लेकिन अभी तक वेन्यू का खुलासा नहीं हुआ है. खबर हैं कि दोनों इटली में खूबसूरत लेक कोमो के पास शादी के बंधन में बंधेगे.

बता दे, हाल फिलहाल, रणवीर सिंह डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा में सारा अली खान के साथ नजर आएंगे. वही दीपिका पादुकोण ने मेघना गुलज़ार की फिल्म साइन की हैं.

Leave a Comment

OPEN IN APP