इंस्टाग्राम पर मनोज बाजपेयी के हुए 1 मिलियन फॉलोवर्स, फैंस को कहा धन्यवाद

इंस्टाग्राम पर मनोज बाजपेयी के हुए 1 मिलियन फॉलोवर्स, फैंस को कहा धन्यवाद

इंस्टाग्राम पर मनोज बाजपेयी के हुए 1 मिलियन फॉलोवर्स, फैंस को कहा धन्यवाद

आज के समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टर मनोज बाजपेयी को उनके शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। मनोज ने अपने फिल्मी करियर में कई ऐसी फिल्में की हैं जिसके लिए उन्हें काफी सराहनाएं मिली है।

हांलाकि पश्चिमी चंपारण जिले के छोटे से गांव बेलवा से आने वाले मनोज बाजपेयी के लिए फिल्मों में एंट्री करना इतना आसान नहीं था। लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत और जबरदस्त एक्टिंग के दम पर ये मुकाम हासिल किया और आज उनके इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स की संख्या 1 मिलियन तक पहुंच गई है।

1 मिलियन की इंस्टाग्राम फैमिली होने पर मनोज बाजपेयी बहुत खुश है और इसके लिए उन्होंने अपने फैंस को धन्यवाद भी कहा है। दरअसल मनोज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी में अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने लिखा, "हम अब 1 मिलियन की बड़ी फैमिली हो गए हैं। इतने प्यार के लिए आप सभी का धन्यवाद।"

बता दे कि मनोज बाजपेयी ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत 1994 में शेखर कपूर की फिल्म 'बैंडिट क्वीन' से की थी। पहली ही फिल्म के लिए मनोज को काफी सराहना मिली, लेकिन बॉलीवुड में मनोज को पहचान 1998 में आई राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'सत्या' से मिली।

मनोज बाजपेयी ने आज फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है। और इस समय उन्हें एक से एक अच्छे प्रोजेक्ट्स ऑफर हो रहें हैं। फिल्मों के अलावा वो कई वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं।

वही मनोज के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो फिल्म "सूरज पे मंगल भारी" में नजर आएंगे। फिल्म का डायरेक्शन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं। जबकि फिल्म में मनोज के अलावा फातिमा सना शेख और दिलजीत दोसांझ भी दिखाई देगें।

Leave a Comment

OPEN IN APP