प्रियंका चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा और फराह अख्तर, दा स्काई इज पिंक के लिए लन्दन पहुंचेअख्तर, दा स्काई इज पिंक के लिए लन्दन पहुंचे

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर और जायरा वासिम ने लन्दन में “दा स्काई इस पिंक” की शूटिंग शुरू कर दी हैं. इस फिल्म के साथ प्रियंका बॉलीवुड की दुनिया में दो साल के बाद वापसी कर रही हैं.

प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे बॉलीवुड डायरेक्टर-एक्टर फरहान अख्तर और दंगल गर्ल जायरा वसीम के साथ नजर आ रही हैं. यह फोटो प्रियंका की अपकमिंग हिंदी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के सितारों की है, जो लंदन में शूटिंग करने पहुंचे हैं.

बता दें कि प्रियंका 'द स्काई इज पिंक' में मां के किरदार में नजर आने वाली हैं. वह स्क्रीन पर जायरा वसीम द्वारा निभाई जाने वाली भूमिका आयशा चौधरी की मां के रूप में नजर आएंगी.

आयशा एक मोटिवेशनल स्पीकर और राइटर थी, आयशा की बीमारी के चलते उनकी मां अदिति चौधरी ने भी बहुत मुश्किल से अपनी बेटी को चुनौतियों से लड़ना सिखाया था.

यह असली जिंदगी से प्रेरित कहानी होने के कारण यह भूमिका भी उतनी ही चुनौतीपूर्ण है.

बता दें कि 13 साल की उम्र में फाइब्रोसिस डायग्नोज होने के बाद आयशा ने मोटिवेशनल स्पीकर बनने की ठान ली थी और 21 साल की उम्र में ही उनका निधन हो गया था. इसके बाद उनकी मां अदिति ने ही उनकी किताबों को बातों को आगे फैलाने का जिम्मा उठाया है. आयशा की किताब 'माई लिटिल एपिफनीज' नाम से प्रकाशित है.

Leave a Comment

OPEN IN APP